मोजो मशरूम और बिस्किट फैक्ट्री में NHRC की छापेमारी: नाबालिगों से कराया जा रहा था काम, 109 लड़के-लड़कियों का हुआ रेस्क्यू रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में मंगलवार को मशरूम और बिस्किट फैक्ट्रियों में कार्रवाई के दौरान कुल 109 बच्चों को मुक्त कराया गया। जानकारी के अनुसार, मशरूम फैक्ट्री से 70 और बिस्किट फैक्ट्री से 39 बच्चों को छुड़ाया गया। बच्चों की उम्र और दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। इस कार्रवाई में श्रम विभाग और खरोरा पुलिस शामिल रही। जानकारी के अनुसार, रायपुर के सड्डू और खरोरा स्थित इन दो फैक्ट्रियों में सोमवार दोपहर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने छापेमारी की थी। छापेमारी में पाया गया कि 68 लड़कियां और 41 लड़के काम कर रहे थे। ज्यादातर मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं। Post Views: 118 Please Share With Your Friends Also Post navigation सुकमा-आंध्र सीमा पर बड़ी मुठभेड़: 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, ग्रे हाउंड्स की कार्रवाई जारी जशपुर में अवैध धान रोकने प्रशासन का बड़ा एक्शन, चेकपोस्टों पर कड़ी निगरानी