जशपुर में अवैध धान रोकने प्रशासन का बड़ा एक्शन, चेकपोस्टों पर कड़ी निगरानी रायपुर। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान परिवहन की आशंका को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में जशपुर जिला प्रशासन ने झारखंड सीमा से लगे चेकपोस्टों पर रातभर औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की पड़ताल की। कलेक्टर के निर्देश पर गठित निरीक्षण दल में तहसीलदार जयश्री राजनपथे, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, फूड इंस्पेक्टर आलोक टोप्पो, मंडी निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक और पटवारी शामिल थे। टीम ने भलमंडा, सकरडेगा और साईंटांगाटोली चेकपोस्टों का दौरा कर वाहन चेकिंग सिस्टम, सुरक्षा उपायों और निगरानी तंत्र का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए गए, ताकि अवैध धान की आवाजाही पर कड़ा नियंत्रण कायम रखा जा सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित ग्रामों के सरपंच और सचिव भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर सतर्कता बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने की अपील की। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सीमावर्ती इलाकों में निरंतर निगरानी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Post Views: 122 Please Share With Your Friends Also Post navigation मोजो मशरूम और बिस्किट फैक्ट्री में NHRC की छापेमारी: नाबालिगों से कराया जा रहा था काम, 109 लड़के-लड़कियों का हुआ रेस्क्यू CG: सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने जिलाध्यक्ष को पद से हटाया, महासमुंद में चुना जाएगा नया अध्यक्ष