भोपाल। मध्यप्रदेश के लाखों विद्यार्थियों की इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा के परिणाम जारी हो चुका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में परिणाम घोषित किए हैं। छात्र छात्राएं एमपीबीएसई 10वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in, result.mponline.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
बता दें कि इस साल एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। जिसमें 10वीं के 9.07 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि 12वीं के करीब 7 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। अब सभी छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही खत्म होने वाला है।

कहां देखें रिजल्ट?

mpbse.nic.in
mpresults.nic.in

कैसे चेक करें MP Board Result 2026 रिजल्ट?

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in खोलें।
  • अब छात्र 10वीं या 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर डालें।
  • अब स्टूडेंट्स कैप्चा भरें।
  • फिर सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब आगे आप चाहें तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!