मप्र। मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने इंदौर के प्रसिद्ध सयाजी होटल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल का फूड लाइसेंस सस्पेंड करने के साथ ही किचन को भी सील कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान किचन में साफ-सफाई की स्थिति खराब मिली। अफसरों की टीम को वहां चूहे और कॉकरोच मिले। खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़ी अन्य कमियां भी सामने आने की जानकारी है। अधिकारियों का कहना है कि खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जांच में पाया गया कि स्टोरेज में वेज और नॉनवेज सामग्री को एक साथ रखा गया था। सी-फूड, चिकन और मटन के लिए अलग-अलग स्टोरेज की व्यवस्था भी नहीं मिली। ड्राय और नॉनवेज स्टोरेज के प्लेटफॉर्म पर जंग लगी थी और गंदगी थी। स्टोरेज रैक दीवार से सटाकर रखे गए थे, जबकि खाद्य सामग्री को नमी और संक्रमण से बचाने के लिए रैक को दीवार से कम से कम 6 इंच दूर रखना जरूरी है। नॉनवेज को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर का तापमान -18 डिग्री होना चाहिए। जांच में एक फ्रीजर का तापमान +20 डिग्री और दूसरे का -16 डिग्री पाया गया। स्टोरेज में रखे 33 नॉनवेज पैकेटों पर पैकेजिंग डेट, बैच नंबर और एक्सपायरी डेट भी प्रिंट नहीं थी। पैक्ड कुल्फी पर भी मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट और बैच नंबर नहीं मिले। वहीं फ्रोजन डेजर्ट को मेन्यू में आइसक्रीम के नाम से दर्शाया गया था। Post Views: 10 Please Share With Your Friends Also Post navigation होटल के कमरे में दूसरी युवती के साथ मिला पति, पत्नी ने किया हंगामा; होटल से थाने तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा