छूही खदान धंसने से बड़ा हादसा, 3 की मौत, 2 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी सिंगरौली:- सिंगरौली जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। देवसर क्षेत्र में छूही निकालने के दौरान खदान धंस गई। इस हादसे में पांच लोग मिट्टी में दब गए। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। घायल दोनों व्यक्तियों का इलाज देवसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में घायल और मृतक सभी परसोहर और हर्रहा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। जियावन थाना क्षेत्र के कुदवार चौकी अंतर्गत यह घटना हुई है। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। बताया जा रहा है कि खदान में अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। Post Views: 245 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: प्रेम–प्रसंग में युवती ने नहरगांव पुल से लगा दी छलांग, प्रेमी ने पहले शादी की, फिर बन गया बेवफा CG: मकान मालिक पर सैक्स रैकेट चलाने का आरोप, पुलिस ने संदिग्ध हालत में 6 युवतियों के साथ 3 लड़को को किया गिरफ्तार