बलौदाबाजार। जिले में कारोबारी राजकुमार सराफ के घर ED और आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश दी है। दोनों एजेंसियों के अधिकारी सुबह से ही कारोबारी के निवास पर मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, टीम घर में दस्तावेजों की जांच कर रही है और आवश्यक पूछताछ भी जारी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार्रवाई किस मामले या किस वजह से की जा रही है। ED और IT की ओर से फिलहाल दबिश को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जांच से जुड़े अहम तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है। Post Views: 5 Please Share With Your Friends Also Post navigation BSP स्क्रैप चोरी रैकेट में 16वीं गिरफ्तारी, 3.22 करोड़ की संपत्ति जब्त…