दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से स्क्रैप और कोयले की संगठित चोरी के मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में लोडर ऑपरेटर हेमंत देवांगन को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस हाई-प्रोफाइल चोरी रैकेट में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह लंबे समय से फ्लू डस्ट (Fly Dust) की आड़ में लौह स्क्रैप और कोक/कोयला चोरी कर रहा था। आरोपी रात के समय हाईवा वाहनों में फ्लू डस्ट के नीचे स्क्रैप और कोयला छिपाकर संयंत्र से बाहर निकालते थे, ताकि किसी को शक न हो। लोडर ऑपरेटर की भूमिका आई सामने जांच के दौरान पुलिस को लोडर ऑपरेटर हेमंत देवांगन की संलिप्तता के साक्ष्य मिले। आरोप है कि वह चोरी के स्क्रैप और कोयले को हाईवा वाहनों में लोड कराने में अहम भूमिका निभाता था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। 3.22 करोड़ की संपत्ति जब्त इस मामले में अब तक पुलिस करीब 90 लाख रुपये मूल्य का स्क्रैप बरामद कर चुकी है। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल किए गए लोडर, हाईवा और अन्य वाहनों सहित कुल 3.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी पुरानी भिलाई पुलिस का कहना है कि गिरोह के कुछ सदस्य अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस संगठित रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। Post Views: 9 Please Share With Your Friends Also Post navigation कार में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, चेंबर से 38 किलो गांजा बरामद, आरोपी तस्कर गिरफ्तार…