बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में जेसीबी के पंचर टायर में हवा भरने के दौरान जोरदार धमाके हो गया। जेसीबी का टायर फटने से एक हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, पंचर टायर में हवा भरते समय उस पर 4 लोग बैठे हुए थे, एक शख्स पास में खड़ा था और एक चेयर पर बैठा था। सभी बातचीत कर रहे थे, और टायर में हवा भरा रहा था। तभी अचानक टायर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। उस पर बैठे लोग करीब 10 से 15 फीट हवा में उछल गए और टायर फटने के बाद लोहे का डिस्क निकलकर 30-40 फीट दूर जा गिरा। Post Views: 26 Please Share With Your Friends Also Post navigation गिरफ्तारी वारंट की तामिली में लापरवाही भारी पड़ी, थाना प्रभारी निलंबित…