जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम सुकली में नेशनल हाईवे 49 पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक बताया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक नवागढ़ के सड़क पारा, शांति नगर के रहने वाले थे और बारात से लौटते समय यह दुर्घटना हुई। मृतकों में शामिल— विश्वनाथ देवागन (43 वर्ष) राजेंद्र कश्यप (27 वर्ष) पोमेश्वर जलतारे (33 वर्ष) भूपेंद्र साहू (40 वर्ष) कमलनयन साहू (22 वर्ष) हादसे की सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक की खोजबीन तेज कर दी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। Post Views: 240 Please Share With Your Friends Also Post navigation होटल में गर्लफ्रेंड से शारीरिक संबंध बनाते युवक की मौत, गर्लफ्रेंड को मर्दानगी दिखाने युवक ने खाई… CG Accident : तेज रफ्तार बस और कार जोरदार टक्कर मारने के बाद बस पलटी, दुर्घटना में 3 पत्रकार सहित 25 से अधिक घायल