खैरागढ़। गाड़ाडीह गांव में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान तुलाराम पटेल (45) के रूप में हुई है, जो खैरागढ़ के किल्लापारा का निवासी था और बिल्डिंग ठेकेदारी का काम करता था। जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब तुलाराम पटेल एक महिला मजदूर को उसके घर छोड़ने के लिए ग्राम गाड़ाडीह गया था। इसी दौरान कुछ लोगों को उस पर महिला के साथ अवैध संबंध होने का शक हुआ। इसी शक के आधार पर आरोपियों ने उसे घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों और हाथ-पैरों से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल अवस्था में तुलाराम पटेल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और महज 12 घंटे के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कीर्तन यादव उर्फ मुन्ना (35), समय यादव (45), आशीष यादव उर्फ बोदू (42), रूपलाल वर्मा (26), पल्टन वर्मा (60) और पवन वर्मा (35) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम गाड़ाडीह, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी के निवासी बताए जा रहे हैं। Post Views: 115 Please Share With Your Friends Also Post navigation नशेड़ियों की हैवानियत! नशे में धुत युवकों का महिला पर जानलेवा हमला, प्राइवेट पार्ट पर चाकू मारकर किया घायल वित्तीय गड़बड़ी में घिरे पूर्व CMO निलंबित, विभाग ने FIR दर्ज कराने के दिए निर्देश