बिजनेस। पश्चिमी देशों में तनाव कम होने के बाद अब कच्चे तेल की कीमतों में ​तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है, जिसका असर खुदरा बाजार में देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बाद हाल ही में पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देशों में पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती कर दी है, जिसके बाद महंगाई की मार झेल रही जनता ने राहत की सांस ली है। वहीं, इस बीच खबर आ रही है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 277 रुपए की कटौती की गई है। नए रेट पूरे देश में लागू कर दिए गए हैं।

रसोई गैस 277 रुपए प्रति सिलेंडर सस्ता

मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन ने रसोई गैस की कीमतों में 357 टका कम कर दिया है। अगर भारतीय मुद्रा के अनुसार देखें तो 357 टका की कीमत 277.24 रुपए होती है। बता दें कि बांग्लादेश एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन ने नए रेट 12 किलो वाले गैस सिलेंडर के लिए जारी किया है और ये प्राइवेट सप्लायरों के लिए मान्य होगा। जबकि सरकारी गैस एजेंसियों में सिलेंडर की कीमत पहले ही तरह ही बनी रहेगी।

नई कीमतें देशभर में लागू

बांग्लादेश एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन ने कहा कि LPG अलग-अलग साइज़ के सिलेंडरों में उपलब्ध है। नई कीमत 127.30 टका प्रति किलोग्राम तय की गई है, जिसके आधार पर अलग-अलग क्षमता वाले सिलेंडरों की कीमतें तय की जाएंगी। पहले यह दर 157.06 टका प्रति किलोग्राम थी। रेगुलेटर हर महीने LPG की कीमतें बदलता है। हालांकि, मार्केट में LPG अक्सर सरकारी कीमतों पर नहीं बेची जाती है। 12 किलोग्राम का सिलेंडर घरों में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी शिकायतें आई हैं कि रिटेलर हर सिलेंडर के लिए सरकार द्वारा तय कीमत से ज़्यादा पैसे ले रहे हैं।

सरकारी एजेंसियों ने नहीं बदले दाम

सरकारी कंपनी की तरफ से सप्लाई किए जाने वाले 12.5 किलोग्राम के LPG सिलेंडर की कीमत 825 टका पर ही बनी हुई है। वहीं, ऑटो गैस के तौर पर इस्तेमाल होने वाली LPG की कीमत 86.93 टका से घटाकर 70.40 टका प्रति लीटर कर दी गई है। ज्ञात हो कि BERC अप्रैल 2021 से LPG की कीमतें तय कर रहा है। LPG के दो मुख्य घटक, प्रोपेन और ब्यूटेन, अलग-अलग देशों से इम्पोर्ट किए जाते हैं। हर महीने, सऊदी अरब की अरामको इन दोनों घटकों की कीमतें जारी करती है, जिन्हें सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (CP) के तौर पर जाना जाता है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!