नई दिल्ली। अगर आप इस महीने नई और किफायती हैचबैक खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Hyundai Motor India जुलाई 2026 में अपनी लोकप्रिय Grand i10 Nios पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है. इस ऑफर के तहत ग्राहक कुल ₹70,000 तक का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि, यह लाभ बेस Era पेट्रोल वेरिएंट पर लागू नहीं होगा. पेट्रोल वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को कई तरह के बेनिफिट मिल रहे हैं. इसमें ₹30,000 का कैश डिस्काउंट, ₹20,000 तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस, ₹15,000 का अपग्रेड बोनस और सरकारी कर्मचारियों या कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए ₹5,000 का अतिरिक्त लाभ शामिल है. वहीं, CNG वेरिएंट पर कंपनी ₹25,000 तक का कैश डिस्काउंट दे रही है. कीमत और मुकाबलाHyundai Grand i10 Nios की एक्स-शोरूम कीमत ₹5.59 लाख से ₹8.04 लाख के बीच है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Maruti Suzuki Swift, Maruti WagonR, Maruti Celerio और Tata Tiago जैसी लोकप्रिय हैचबैक कारों से होता है. इंजन और परफॉर्मेंसइस कार में 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83 PS की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. जो लोग शहर में आसान ड्राइविंग चाहते हैं, उनके लिए AMT वेरिएंट अच्छा ऑप्शन हो सकता है. फीचर्स की लंबी लिस्टGrand i10 Nios अपने सेगमेंट में कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है. इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, क्रूज कंट्रोल, टाइप-C USB चार्जर, रियर AC वेंट, कूल्ड ग्लोव बॉक्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स मिलते हैं. सुरक्षा का भी पूरा ध्यानसेफ्टी के मामले में भी यह कार अच्छी मानी जाती है. इसमें 6 एयरबैग (साइड और कर्टेन एयरबैग सहित), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), हिल असिस्ट कंट्रोल और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल जैसे आधुनिक सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं. Post Views: 19 Please Share With Your Friends Also Post navigation Gold-Silver Price Today: सोने की बढ़ती कीमतों से राहत, आज इतने गिर गए गोल्ड के दाम…