मप्र। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक डॉक्टर पर नाम बदलकर कई हिंदू युवतियों से शादी करने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सैयद ईशाक इसरार ने अपना नाम ‘राजकुमार’ बताकर मदन महल थाना इलाके में स्थित डेंटल स्क्वायर क्लिनिक चलाता है।

विहिप के जिला मंत्री राकेश कुमार सिंह और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अनुसार, वह पहले भी दो और हिंदू लड़कियों से शादी कर उन्हें छोड़ चुका है। अब वह एक और हिंदू लड़की से शादी करने की फिराक में था, जिसकी शिकायत मिलने पर संगठन ने जांच कर उसे पकड़ा है। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर थाने तक उसका अर्द्धनग्न हालत में जूलुस भी निकाला।

​कोलकाता की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया, “ईशाक से उसकी मुलाकात काम करने के दौरान हुई थी। उसने खुद को हिंदू (बदला नाम राजकुमार) बताया था, जबकि उसका असली नाम सैयद ईशाक असरार है और खुद को तलाकशुदा बताया था । जान-पहचान के बाद दोनों जबलपुर आ गए. फिर मुझसे गायत्री मंदिर में शादी की थी और दो साल तक संबंध में रहे। कुछ दिन के बाद छोड़ दिया और उसके बाद किसी और हिंदू लड़की को फंसा लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ईशाक ने उसे अप्रैल महीने में छोड़ दिया था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बताया था कि उससे पहले ईशाक के 18 लड़कियों से संबंध रहे थे।

हिंदूवादी संगठन बजरंग दल ने दावा कि आरोपी के पास से जबलपुर के पते पर बने फर्जी दस्तावेज मिले हैं, जिनमें उसके आधार कार्ड में अब तक करीब 8 बार बदलाव किए जा चुके हैं। उसके आधार और वोटर आईडी कार्ड में उसका नाम ‘राजकुमार’ और पिता का नाम ‘राजेंद्र कुमार’ दर्ज है, जिसे कथित तौर पर गढ़ा स्थित एक पार्षद ऑफिस के माध्यम से बनवाया गया था। इसके अलावा तलाशी के दौरान उसकी जेब से थाईलैंड जैसे देशों की विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई है।

विहिप और बजरंग दल ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ की धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही हिंदू संगठनों ने इसके पीछे काम कर रहे पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस से गहन जांच का आग्रह किया है। अब पुलिस इस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!