रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम ज्यादातर सूखा रहा और सामान्य से करीब 26 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। इसी बीच आज एक बार फिर मौसम ​का मिजाज बदलने वाला है, यहां कई जिलों में भारी बारिश का आसार है। 

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में सिस्टम और मानसून द्रोणिका का असर दिखेगा। जिसकी वजह से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों में प्रदेश का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। रायपुर समेत कई जिलों में बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

15 और 16 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया है कि 14 और 15 जुलाई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। 16 और 17 जुलाई को भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

कहां कितनी बारिश?

आपको बता दें कि इस साल सबसे ज्यादा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 462.5 मिमी बारिश हुई है जबकि सामान्य बारिश 265.7 मिमी होती है। यहां 74 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं मुंगेली में 331.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा बालोद में 4 प्रतिशत अधिक , बलौदाबाजार में 9 प्रतिशत अधिक , बलरामपुर में 6 प्रतिशत अधिक , दंतेवाड़ा में 14 प्रतिशत अधिक, दुर्ग में 4 प्रतिशत कम , गरियाबंद में 4 प्रतिशत कम , जांजगीर-चांपा में 13 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!