रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन काफी अहम रहने वाला है। सदन की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों पर सरकार जवाब देगी। इसके साथ ही नक्सलवाद, अविश्वास प्रस्ताव, पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण और परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि में कथित अनियमितता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। दूसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गजेंद्र यादव सदस्यों के सवालों के जवाब देंगे।

नक्सलवाद के मुद्दे पर केंद्र का जताएंगे आभार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन में नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रयासों और सहयोग के लिए आभार प्रस्ताव रखेंगे। इस दौरान नक्सल उन्मूलन से जुड़े विषय पर चर्चा होने की संभावना है।

अविश्वास प्रस्ताव पर अनुमति की मांग
आज विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की अनुमति भी मांगी जाएगी। यदि अनुमति मिलती है तो इस पर आगे की प्रक्रिया तय होगी।

वित्त मंत्री रखेंगे विभिन्न पत्र
वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन के पटल पर विभिन्न विभागों से जुड़े दस्तावेज और पत्र प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा वे प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम के तहत शासकीय संकल्प भी पेश करेंगे।

ध्यानाकर्षण में उठेंगे ये अहम मुद्दे
आज सदन में ध्यानाकर्षण के जरिए कई महत्वपूर्ण विषय उठाए जाएंगे, जिनमें प्रमुख हैं—

पुरातात्विक धरोहरों और प्राचीन वस्तुओं के संरक्षण का मुद्दा।
जांजगीर-चांपा जिले में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि के वितरण में कथित अनियमितता।

विधायक पेश करेंगे याचिकाएं
विधायक सुशांत शुक्ला, भावना बोहरा और रोहित साहू सदन में विभिन्न जनहित याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे।

वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी और मंत्री टंक राम वर्मा शासकीय विधायी कार्यों को पुनःस्थापित करने से संबंधित प्रस्ताव भी सदन में रखेंगे।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!