रायपुर। रायपुर में हरेली पोस्टर को लेकर जहां कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी की उपेक्षा का आरोप लगाया है, तो वही दूसरी ओर भाजपा ने इसे मानवीय भूल बताया है।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हरेली छत्तीसगढ़ की पहचान, संस्कृति और अस्मिता का पर्व है। पूरे रायपुर में हरेली के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए, लेकिन उनमें कहीं भी छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र दिखाई नहीं दिया।

छत्तीसगढ़ महतारी की उपेक्षा, करोड़ों छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बात है।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ का प्रमुख लोक पर्व है, लेकिन पोस्टर से छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर हटाना भाजपा की छत्तीसगढ़ विरोधी सोच और मानसिकता को दर्शाता है।

बीजेपी प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने कहा कि यह मानवीय भूल है उसे ठीक कर लिया जाएगा। कांग्रेस को इसमें कहने की जरूरत नहीं है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!