CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में तबादले, इस​ जिले में 108 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का स्थानांतरण

कोरिया : कोरिया जिले में पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किए गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला कोरिया द्वारा जारी इस आदेश में एक निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक, तीन सहायक उप निरीक्षक, समेत कुल 108 पुलिस कर्मचारियों के स्थानांतरण किया गया है। एसपी कार्यालाय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा स्थानांतरित अधिकारी कर्मचारी यथाशीघ्र नवीन पद स्थापना स्थल पर आमद देना सुनिश्चित करेंगे। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी और कोरिया एसपी रवि कुमार कुर्रे के द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!