रायपुर। रायपुर में रविवार को पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। अंबेडकर चौक पर बड़ी संख्या में छात्र जुटे और 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन को एनएसयूआई का भी समर्थन मिला।

छात्रों ने पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।

प्रदर्शन के दौरान री-नीट एग्जाम से जुड़ी घटनाओं के बाद आत्महत्या करने वाली हरिका राव के परिवार को न्याय और उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई। छात्रों ने साफ कहा कि पेपर लीक पर सिर्फ बयान नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई और जवाबदेही चाहिए।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!