दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 7 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और बर्बर हत्या के मामले ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध के आरोपी सोमेश यादव के खिलाफ जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। इसी बीच, दुर्ग अधिवक्ता संघ ने एक अभूतपूर्व फैसला लेते हुए आरोपी की ओर से केस लड़ने से साफ इनकार कर दिया। वकीलों ने एकजुट होकर यह शपथ ली कि वे इस मामले में किसी भी तरह की कानूनी सहायता आरोपी को नहीं देंगे, जो उनकी नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है। बता दें कि इस घटना के विरोध में यादव समाज सहित हजारों लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को फांसी की सजा देने और मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग उठाई। साथ ही, मोहन नगर थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए उनके खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की गई। शहर में बढ़ता जनाक्रोश इस बात का संकेत है कि लोग इस क्रूर अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं। यह मामला अब सामाजिक और कानूनी दोनों स्तरों पर चर्चा का केंद्र बन गया है। Post Views: 287 Please Share With Your Friends Also Post navigation Durg Child Murder Case: नीचे भजन – पूजन कर रही थी बुआ दादी, छत पर मासूम को तिल – तिल कर तड़पा रहा था चाचा CG : बदमाशों का हौसला तो देखिये …. पुलिस वाले से शराब के लिए पैसे मांगे, नही देने पर सरेराह लाठी – राॅड से कर दिया जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर…!