कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़धुवा गांव में चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया। गुस्से में आकर पति ने अपनी 36 वर्षीय पत्नी की लकड़ी के डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी फूलजेन तिर्की अपने बड़े बेटे के साथ गोवा में मजदूरी करता है। वह बीती रात ही गांव स्थित अपने घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर उसकी पत्नी गीता तिर्की (36) से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी ने आपा खोते हुए पत्नी पर लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका अपने छोटे बेटे के साथ गांव में रहती थी, जबकि आरोपी पति और बड़ा बेटा गोवा में काम करते थे। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। Post Views: 190 Please Share With Your Friends Also Post navigation जिले से बाहर नहीं जा सकेंगे सरकारी कर्मचारी.. बिना इजाजत हेडक्वार्टर छोड़ने पर प्रतिबंध, आदेश जारी प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत, शादी से इनकार पर युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत