CG ब्रेकिंग : हसदेव नदी में डूबे अंकुर कुशवाहा का शव 20 घंटे बाद 15 किमी दूर मिला, एक अन्य की तलाश जारी… जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में हसदेव नदी में डूबे दो युवकों में से एक का शव 20 घंटे की मशक्कत के बाद कुदरी बैराज के पास बरामद किया गया। मृतक की पहचान अंकुर कुशवाहा के रूप में हुई है। हादसे के बाद से ही लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था, जिसके तहत नगर सैनिकों और कुदरी गांव के ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। शव घटनास्थल से लगभग 15 किलोमीटर दूर मिला है। अभी भी एक अन्य युवक की तलाश जारी है, जिसके लिए प्रशासन और ग्रामीण लगातार प्रयासरत हैं। Post Views: 112 Please Share With Your Friends Also Post navigation बड़ा हादसा : हसदेव नदी में डूबे पांच लोग, ग्रामीणों ने एक युवक और युवती की बचाई जान, तीन लापता CG ब्रेकिंग: 43 लाख के धोखाधड़ी में फंसे जैजैपुर विधायक की गिरफ्तारी और उच्च स्तरीय जांच की भाजपा ने लगाई मांग…