अंबिकापुर। अंबिकापुर शहर से एक शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भाई के साथ दवा लेने जा रही एक युवती से बीच सड़क पर बदमाशों ने बदसलूकी कर दी। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के केदारपुर इलाके की है। 24 साल की युवती अपने भाई के साथ जा रही थी, तभी स्कूटी सवार कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और युवती के साथ जबरदस्ती और अशोभनीय हरकत करने लगे। जब भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान युवती अपने भाई को छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन हमलावर नहीं रुके।

घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। वीडियो में आरोपियों की हरकतें साफ नजर आने की बात कही जा रही है, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अतुल ताम्रकार समेत 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय कर दी गई है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!