बड़ा हादसा… पेंटिंग करते वक़्त OHE लाइन की चपेट में आया कर्मचारी, हालत नाज़ुक

कोरबा:- कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 1 के पास यार्ड में सोमवार को एक बुरा हादसा हो गया। एक कर्मचारी जो दुर्घटना राहत वैन पर चढ़ के पेंटिंग कर रहा था, अचानक OHE लाइन से टकरा गया, और बुरी तरह से झुलस गया। इस घटना के बाद सब लोग घबरा गए और इसे रेलवे की बहुत बड़ी गलती माना जा रहा है।

पता चला है कि पेंटिंग का काम एक लोकल ठेकेदार को दिया गया था। कर्मचारी वैन पर चढ़कर ठीक-ठाक करने और पेंटिंग का काम कर रहा था, तभी गलती से ऊपर की बिजली लाइन से टच हो गया। एक्सीडेंट के तुरंत बाद, आरपीएफ के जवान उसे कोरबा के ज़िला अस्पताल ले गए, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वैसे तो, यार्ड में पेंटिंग और मरम्मत के वक़्त लाइन बंद रखते हैं, लेकिन ऐसा सुनने में आया है कि हादसे के वक़्त किसी ने अचानक लाइन चालू कर दी, जिसकी वजह से ये दुर्घटना हुई। रेलवे सिस्टम में ऐसी गलती को बहुत बड़ी लापरवाही समझी जा रही है।आरपीएफ अफसर एस.के. शर्मा ने बताया कि घायल लड़के का नाम श्याम चौहान (25 साल) है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!