रायपुर बैठक में पंचायतों की चुनौतियों और अधिकारों पर मंथन

रायपुर। जनपद पंचायतों के अधिकार, भूमिका और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाने की दिशा में रायपुर में आयोजित जनपद पंचायत संघ की बैठक महत्वपूर्ण रही। प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की भूमिका, कार्यों के संचालन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों, पंचायतों के बेहतर संचालन तथा शासन-प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में महत्वपूर्ण प्रदेश कार्यकारिणी का गठन रहा। कार्यकारिणी में कोरबा जिले की पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश संगठन में कोरबा को प्रतिनिधित्व मिलने से जिले के पंचायत प्रतिनिधियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

सामूहिक आवाज को प्रदेश स्तर तक पहुंचाना प्राथमिकता

जनपद पंचायतों से जुड़े विषयों जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सामूहिक रूप से शासन-प्रशासन के समक्ष रखने पर जोर दिया गया। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की भूमिका एवं अधिकारों आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों पर भी चर्चा हुई। संगठन के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर समस्याओं के निराकरण के लिए संगठित प्रयास करने की बात कही गई।

जनपद पंचायतों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना प्राथमिकता

प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रकाश चंद्र जाखड़ ने मीडिया से चर्चा में कहा कि नवगठित प्रदेश जनपद पंचायत संघ का मूल उद्देश्य प्रदेश के जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को एकजुट करना उनके हितों से जुड़े विषयों को उचित मंच पर रखना है एवं जन प्रतिनिधियों की समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन संगठित रूप से कार्य करेगा।

ऊर्जा नगरी कोरबा के लिए प्रदेश संगठन का प्रतिनिधित्व

प्रकाश चंद्र जाखड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद ऊर्जा नगरी कोरबा को प्रदेश जनपद पंचायत संघ की कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण स्थान मिला है जिले के विभिन्न जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतों से उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी जा रही है पंचायत स्तर से प्रदेश संगठन तक पहुंचे इस प्रतिनिधित्व को जिले के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है। अब कोरबा से जुड़े पंचायत संबंधी विषयों को प्रदेश संगठन में कोरबा की मजबूत दस्तक में जिले की पंचायत पकराजनीति और ग्रामीण नेतृत्व को नई पहचान दी है यह नियुक्ति न केवल प्रकाश चंद्र जाखड़ के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है बल्कि कोरबा जिले के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए भी सम्मान और प्रतिनिधित्व का अवसर है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!