रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित श्याम स्क्वायर के तीसरे फ्लोर पर संचालित ईसावा स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश देकर स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर में कथित अवैध गतिविधियों को लेकर पर्चेस टेस्ट कराया गया था। इस दौरान भेजे गए पाइंटर से सौदा तय होने के बाद स्पा में मौजूद लोगों ने एडवांस रकम भी ली। मामला स्पष्ट होने के बाद महिला डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने स्पा सेंटर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से स्पा मैनेजर और तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ और जांच में पुलिस को पता चला कि ईसावा स्पा सेंटर का संचालन हरविंदर सिंह ग्रोवर द्वारा किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने देर रात स्पा संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर और मैनेजर मुकेश वर्मा के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने मामले में मैनेजर मुकेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुकेश वर्मा भिलाई-03 के पचपेड़ी इलाके का रहने वाला है।

कार्रवाई के दौरान हिरासत में ली गई  एक महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, जबकि दो अन्य महिलाएं रायपुर के भाठागांव और खम्हारडीह इलाके की निवासी बताई जा रही हैं।

पुलिस का कहना है कि महिलाओं की शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर स्पा संचालक और मैनेजर के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!