सूरजपुर। जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 3 निरीक्षक और 5 सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं। स्थानांतरण आदेश के तहत जिले के कई महत्वपूर्ण थानों और पुलिस चौकियों में अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। कोतवाली, प्रतापपुर, ओड़गी, प्रेमनगर और विश्रामपुर थाना समेत विभिन्न चौकियों में बदलाव किया गया है। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को तत्काल अपनी नवीन पदस्थापना पर रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। Post Views: 6 Please Share With Your Friends Also Post navigation सरकारी नौकरी के बावजूद ले रहीं थीं महतारी वंदन योजना का लाभ, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे तत्काल टिकट के खेल का राजफाश, अंबिकापुर में रेलवे कर्मचारी व दलाल सहित आठ गिरफ्तार