रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में होगी। बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और फैसले लिए जाने की संभावना है। सरकार की ओर से बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों पर सभी की नजर रहेगी। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करेंगे अरुण साव कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव मीडिया से चर्चा करेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों और सरकार के निर्णयों की जानकारी देंगे। अब 9 सितंबर की कैबिनेट बैठक में किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है और प्रदेश के लिए कौन से अहम निर्णय सामने आते हैं, इसका इंतजार रहेगा। Post Views: 5 Please Share With Your Friends Also Post navigation कांकेर में ओवरटेक को लेकर विवाद, कांग्रेस MLA के बेटे पर बस ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट का आरोप स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने CM साय को लिखा पत्र, जांच करने की मांग