मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी की रात एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दरिंदगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि 14 वर्षीय किशोरी 4 सितंबर की रात घर से मंदिर जाने के लिए निकली थी, तभी रास्ते में तीन युवकों ने उसे जबरन उठा लिया. इसके बाद उसे गांव में ही एक युवक के घर ले जाया गया, जहां एक आरोपी ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दरअसल छपार थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीय लड़की जन्माष्टमी की रात अपने घर से मंदिर गई थी. आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही समीर नाम के युवक ने अपने दो अन्य साथी वलीन और सलमान के साथ मिलकर जबरन रास्ते से लड़की को उठा लिया था. जिसके बाद आरोपी युवक समीर ने अपने घर के एक कमरे में लड़की से रेप किया. वहीं घंटों घर से लापता लड़की को जब खोजा गया तो वह बदहवास हालत में आरोपी समीर के घर मिली. जिसके बाद पीड़ित ने आपबीती अपने परिजनों को सुनाई. जानकारी के अनुसार घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे. जिसके बाद पीड़ित परिवार ने लड़की को थाने ले जाकर लिखित शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की. जिस पर पुलिस ने तुरंत इस मामले में आरोपी युवकों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी समीर को गिरफ़्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया. इस मामले में योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर महाराज ने भी अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों का फुल एनकाउंटर करने और उनके घर बुलडोजर की कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल इस घटना के बाद यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने बड़े अधिकारियों को मामले में सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया है. Post Views: 5 Please Share With Your Friends Also Post navigation तीजा मिलन समारोह में CM साय की बड़ी घोषणाएं, ‘रामदेवरी’ होगा इस गांव का नया नाम…