रायपुर। छत्तीसगढ़ के CGPSC भर्ती घोटाले में ED ने जांच तेज कर दी है। कथित कैश सिंडिकेट की कड़ियां जोड़ने के लिए एजेंसी ने करीब 30 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। इनमें विवादित अभ्यर्थियों के साथ NGO, कंपनी और रिसॉर्ट कारोबार से जुड़े लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।

ED अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर अभ्यर्थियों से ली गई रकम कहां से आई और किन-किन लोगों तक पहुंचाई गई।

जमानत पर बाहर चल रहे आरोपियों को भी दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इनमें तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर समेत कई नाम शामिल हैं।

CGPSC की 2021 भर्ती परीक्षा 171 पदों के लिए हुई थी। अब ED की इस नई कार्रवाई से भर्ती घोटाले की जांच में कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!