धमतरी। जिले में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर जालमपुर स्थित राठी गोदाम के पास जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक आरोपी मौके पर काट-पत्ती जुआ खेल रहे थे। कार्रवाई के दौरान जुआ फड़ से 55 हजार 650 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छह जुआरियों को पकड़ लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खिलाने और खेलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। Post Views: 9 Please Share With Your Friends Also Post navigation स्कूल में शराबखोरी! वीडियो वायरल होने पर BEO ने लिया एक्शन 8.57 लाख बिजली उपभोक्ताओं का होगा ई-केवाईसी, विभाग ने की जल्द सत्यापन की अपील…