रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में शराब की सभी अधिकृत दुकानें बंद रहेंगी। राज्य सरकार ने 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दौरान प्रदेश में संचालित देशी और विदेशी मदिरा दुकानों के साथ अन्य निर्धारित मदिरा प्रतिष्ठानों में भी शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर की ओर से प्रदेश के सभी कलेक्टरों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। आबकारी विभाग ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि शुष्क दिवस के दौरान शराब का अवैध विक्रय, अवैध रूप से शराब रखना और उसका परिवहन न हो। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। Post Views: 11 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप… महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने का आरोप, तीन गिरफ्तार