गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) के दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई स्कूल परिसर में कथित रूप से शराब सेवन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है।

संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर ने दोनों शिक्षकों के निलंबन का आदेश जारी किया है। इससे पहले मामले में दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका स्पष्टीकरण मांगा गया था।

क्या है मामला?

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान स्कूल के कार्यालय कक्ष में बैठे दिखाई दे रहे थे। वीडियो को लेकर दावा किया गया कि दोनों शिक्षक स्कूल परिसर में शराब का सेवन कर रहे थे। उसी दौरान स्कूल में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी की भी बात सामने आई थी।

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और प्रारंभिक जांच के बाद दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच अभी जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!