नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बुधवार को ट्वीट करके दोपहर 11:27 बजे को 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने की जानकारी दी है. डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर 16 मेट्रो स्टेशन का नाम जारी करते हुए लिखा, “ये मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.” डीएमआरसी ने इन मेट्रो स्टेशनों के बंद होने की जानकारी दी जिसमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आइटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल है।. Post Views: 12 Please Share With Your Friends Also Post navigation डबल मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: पूर्व प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी ने पति-पत्नी को लोहे के पाइप से उतारा मौत के घाट