रायपुर डेस्क। मध्य प्रदेश में सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 20 वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि 6 जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। इस फेरबदल को निवेश, औद्योगिक विकास, कृषि, ऊर्जा और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को गति देने की सरकार की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। इंदौर कमिश्नर सुदाम खाडे को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। जनवरी 2027 में भोपाल में होने वाले Global Investors Summit (GIS-2027) की तैयारियों के लिए अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को उद्योग और MSME विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं UCC के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाने वाले अजय कटेसरिया को रतलाम का कलेक्टर बनाया गया है। Post Views: 115 Please Share With Your Friends Also Post navigation दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, राजीव चौक, पटेल चौक से सुप्रीम कोर्ट तक ब्लू लाइन के ज्यादातर स्टेशन बच्चे स्कूल में भटकते रहे, ऑफिस में जाम छलकाते मिले दो शिक्षक