रायपुर। नवा राजधानी नवा रायपुर को जल्द ही आधुनिक मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात मिल सकती है। आयुष विश्वविद्यालय ने अपने परिसर में 100 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज शुरू करने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इसे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। कॉलेज खोलने की स्वीकृति मिलने के बाद ही विवि प्रशासन ड्राइंग-डिजाइन तैयार करेगा। सरकार की मंजूरी का इंतजार इसके बाद कालेज निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विवि प्रशासन को फिलहाल शासन की मंजूरी का इंतजार है। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अभी तक प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिली है। इस कारण से विवि प्रशासन आगे की कार्यवाही नहीं कर पा रहा है। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद कालेज खोलने की कवायद शुरू की जाएगी। विवि प्रशासन के अनुसार मेडिकल कॉलेज का संचालन आयुष विश्वविद्यालय परिसर से ही किया जाएगा। वहीं, मेडिकल कॉलेज से संबद्ध 300 बिस्तरों का अत्याधुनिक शिक्षण अस्पताल भी नवा रायपुर के समीप स्थापित किया जाएगा, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण क्लीनिकल प्रशिक्षण मिलने के साथ आम लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। Post Views: 11 Please Share With Your Friends Also Post navigation नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट पर Meta को 7 दिन का अल्टीमेटम