गरियाबंद। भाजपा गरियाबंद के जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर का मोबाइल, व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। साइबर ठग उनके नाम और पहचान का दुरुपयोग कर लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हैकर पहले लोगों को “एक छोटी सी हेल्प चाहिए” लिखकर संदेश भेजता है। बातचीत शुरू होने के बाद वह एक QR कोड भेजकर करीब 50 हजार रुपये ट्रांसफर करने की मांग करता है। इस तरह साइबर ठग लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद अनिल चंद्राकर ने आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी संदेश, कॉल, QR कोड, बैंक संबंधी जानकारी, लिंक या OTP के झांसे में न आएं। किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन करने से बचें और संदिग्ध संदेश मिलने पर तुरंत सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि यह साइबर अपराधियों द्वारा उनकी पहचान का दुरुपयोग कर लोगों को ठगने की कोशिश है। साथ ही सभी से इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई है, ताकि कोई भी साइबर ठगी का शिकार न हो।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!