बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच एक व्यापारी को भारी पड़ गया। फेसबुक पर शेयर निवेश का आकर्षक विज्ञापन देखकर व्यापारी ने संपर्क किया, जिसके बाद साइबर ठगों ने खुद को शेयर मार्केट एक्सपर्ट बताकर उसे फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ लिया। देखते ही देखते व्यापारी से 14 लाख 67 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल पुलिस के अनुसार, पीड़ित व्यापारी ने फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश से जुड़ा एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उसकी बातचीत खुद को ‘अनन्या मेहरा’ बताने वाली एक महिला से व्हाट्सएप पर शुरू हुई।महिला ने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताते हुए शेयर ट्रेडिंग से कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया। फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर बनाया शिकार इसके बाद व्यापारी को एक फर्जी शेयर ट्रेडिंग व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां लगातार मुनाफे के स्क्रीनशॉट और निवेश संबंधी संदेश भेजे जाते रहे। भरोसा बढ़ाने के लिए आरोपी ने पीड़ित से DMA AXI नाम का ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराकर उसका रजिस्ट्रेशन भी कराया। पहले छोटे निवेश, फिर लाखों रुपये ट्रांसफर ठगों ने शुरुआत में व्यापारी से 10 हजार रुपये, फिर 5 हजार रुपये जमा कराए। शुरुआती निवेश पर फर्जी तरीके से लाभ दिखाया गया, जिससे व्यापारी का विश्वास बढ़ गया।इसके बाद अलग-अलग बहानों से कई बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। 20 मई से 15 जून 2026 के बीच व्यापारी ने कुल 14.67 लाख रुपये विभिन्न खातों में भेज दिए। रकम निकालने की कोशिश में खुला फर्जीवाड़ा जब व्यापारी ने निवेश की गई राशि और कथित मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो उसे विड्रॉल की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद संबंधित लोगों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। तब उसे एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है। पुलिस ने दर्ज किया मामला पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप चैट और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। Post Views: 9 Please Share With Your Friends Also Post navigation सक्ती में घर घुसकर महिला को गोली मारी, प्रदेश में महिलायें सुरक्षित नहीं.. किसानों के लिए बड़ी राहत! सरकार ने बदल दिया बड़ा नियम, अब नहीं होगी खाद को लेकर ये टेंशन