रायपुर। सक्ती में एक महिला को घर में गोली मारकर हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा के राज में महिलायें असुरक्षित हो गयी है। ढाई साल में 8700 से अधिक दुराचार की घटना हुई है। महिलायें अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार महिलाओ को सुरक्षित वातावरण देने से नाकाम साबित हुई है। महिलाओं के प्रति अपराधो में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो गयी है। प्रदेश में महिलाओं, मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटनायें रुक नहीं रही है। जशपुर, रायगढ़, कवर्धा, बालोद सभी जगहों पर आदिवासी बच्चियों के साथ दुराचार की घटनायें हुई है। यह घटनायें विचलित करने वाली और शर्मनाक है। प्रदेश में महिलायें सुरक्षित नहीं है, सरकार महिलाओं, बच्चियों को सुरक्षित वातावरण दे पाने में असफल साबित हो रही है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा के प्रशासन में छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन औसतन 8 से 9 महिलाएं दुराचार के शिकार हो रही है, हर दूसरे दिन सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है, सरकारी आश्रम स्कूलों में नाबालिक बच्चियों गर्भवती हो रही है। जब पीड़िता थाने जाते हैं तो एफआईआर करके आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय पीड़ितों को ही प्रताड़ित किया जाता है, उन्हें डराया धमकाया जाता है। साय सरकार में प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा की सरकार में कानून का भय अपराधियों में खत्म हो गया है, सामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के बजाय संरक्षण मिलने से उनके हौसले बुलंद है। नशे के अवैध कारोबार को सत्ता में बैठे भाजपा नेताओं का संरक्षण है जिसकी वजह से ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, कोकीन, एचडी ड्रग्स, नशा, सिरप और नशे की गोलियां गली-गली में बिक रही है जिसके प्रभाव से छोटे-छोटे नाबालिक बच्चें भी अपराध की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं। भाजपा के कुशासन में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। Post Views: 13 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ निवेश, शेयर मार्केट में मुनाफे का सपना दिखाकर व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी