अंबिकापुर। अंबिकापुर शहर से एक शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भाई के साथ दवा लेने जा रही एक युवती से बीच सड़क पर बदमाशों ने बदसलूकी कर दी। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के केदारपुर इलाके की है। 24 साल की युवती अपने भाई के साथ जा रही थी, तभी स्कूटी सवार कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और युवती के साथ जबरदस्ती और अशोभनीय हरकत करने लगे। जब भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान युवती अपने भाई को छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन हमलावर नहीं रुके। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। वीडियो में आरोपियों की हरकतें साफ नजर आने की बात कही जा रही है, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अतुल ताम्रकार समेत 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय कर दी गई है। Post Views: 120 Please Share With Your Friends Also Post navigation पूजा पाठ के नाम पर युवती से रेप, नौकरी व अच्छे वैवाहिक रिश्ते के नाम पर लूटी इज्जत चोर समझकर पति-पत्नी को बेदम पीटा, पति की हुई मौत, पति को खोजने निकली थी पत्नी