कोरबा। कोरबा में पुलिस की कार्रवाई को लेकर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो युवक थानेदार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर पानी टंकी पर चढ़ गये। सोशल मीडिया में वायरल वीडियों में दोनों युवकों ने थानेदार पर बेरहमी से पिटाई और 23 हजार 500 रूपये रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं पानी टंकी में चढ़ने के बाद दोनों युवक अपने पास रखे पेट्रोल में आग लगाकर आत्मदाह की धमकी देने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तहसीलदार और पुलिस की टीम पहुंची। और काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को नीचे उतारा जा सका। जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियों में थानेदार पर आरोप लगाने वाले युवकों का नाम रफीक मोहम्मद और दीपेश निर्मलकर है। दोनों ग्राम नेवसा के रहने वाले हैं। दोनों युवकों का आरोप है कि हरदीबाजार पुलिस ने बीच रास्ते से उन्हे उठा लिया, इसके बाद उन्हे थाने ले जाकर लाठी-डंडों और बेल्ट से जमकर पिटाई की गयी। आरोप है कि बेरहमी से पिटाई के बाद थानेदार ने 23 हजार 500 रूपये भी वसूले। वहीं दूसरी तरफ इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिये है। सोशल मीडिया में वीडियों वायरल होने के बाद थानेदार प्रमोद डडसेना ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होने बताया किदोनों युवक जुआ-सट्टा के अवैध कारोबार से जुड़े हैं और कार्रवाई से बचने के लिए अब नया ड्रामा रच रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब तीन घंटे तक ग्रामीण पुलिस-प्रशासन पानी टंकी के नीचे खड़ा रहा और युवक थानेदार पर कार्रवाई की मांग को लेकर उपर बैठे रहे। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कोरबा में न्याय पाने का नया पता थाना है या फिर पानी टंकी ? क्योंकि जब लोगों को अपनी बात सुनाने के लिए 50 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ना पड़े, तो यह व्यवस्था के लिए भी चिंतन का विषय है। Post Views: 19 Please Share With Your Friends Also Post navigation दोस्तों संग मिलकर किया गैंग रेप, पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोचा