रायपुर। छत्तीसगढ़ में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से ठीक पहले स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रायपुर समेत कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और अन्य अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। रायपुर डीईओ के तबादले के पीछे कुछ महीने पहले कार्यालय में हुई आगजनी की घटना को भी एक अहम कारण बताया जा रहा है। इस बदलाव में कुल 28 अधिकारियों की सूची शामिल है, जिन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। विभाग का कहना है कि यह प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम है। नए सत्र से पहले हुए इस बड़े बदलाव को लेकर शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है। Post Views: 129 Please Share With Your Friends Also Post navigation क्रिकेट सट्टे के कर्ज ने MBA युवक को बनाया अपराधी, 10.26 लाख की लूट का खुलासा प्रदेश के इस जिले में डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत, कई पंप हुए ड्राई…