जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। सुरंगपानी से यात्रियों को लेकर निकली बस अचानक खाई में जा गिरी. घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया. घटना बागबहार थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह ओम ट्रैवल्स की बस सुरंगपानी से यात्रियों को लेकर पथलगांव जा रही थी. इसी दौरान खाडामाचा पहुंचने के दौरान बस अनियंत्रित हो गई. जिसके बाद सीधे नीचे खाई में जा गिरी. हादसे के वक्त बस में 15 यात्री सवार थे, जिनमें से 2 लोगों को गंभीर चोट आने की खबर है. राहत की बात है कि अबतक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हादसे की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. स्थानीय लोग के साथ लोगों की बाहर निकलने में मदद कर रहे हैं. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया है. हादसे के कारणों की जांच जारी है. Post Views: 129 Please Share With Your Friends Also Post navigation बकरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया कुख्यात बादी गिरोह का सदस्य, दो साथी फरार, गाड़ी से चोरी… मनरेगा भुगतान के लिए 30 हजार की रिश्वत लेते आरईएस का एसडीओ गिरफ्तार