खैरागढ़। जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र में पदस्थ प्रधान आरक्षक की आत्महत्या से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। शनिवार तड़के उनका शव खैरागढ़ शहर के दाऊचौरा स्थित आवास में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक शीतल यादव अपने परिवार के साथ वार्ड क्रमांक 16, दाऊचौरा क्षेत्र में निवासरत थे। शुक्रवार रात भोजन के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। उस समय वे हॉल में मौजूद थे। शनिवार सुबह करीब 4 बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने शीतल यादव को गमछे के सहारे फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। बाद में दुर्ग से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों, सहकर्मियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस घटना से पूरे पुलिस विभाग में गहरा शोक व्याप्त है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!