रायपुर। राजधानी के बॉम्बे मार्केट इलाके में स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग बैंक परिसर के अंदर से उठी और कुछ ही समय में धुआं फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आसपास की दुकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। दमकल कर्मियों की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। घटना की वजह AC में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक सामने नहीं आई है। घटना गोलबाज़ार थाना क्षेत्र की है। Post Views: 135 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ की बेटी चारु पांडेय का कमाल: 23 साल की उम्र में 19 सरकारी परीक्षाएं पास, राष्ट्रपति गोल्ड मेडल से होंगी सम्मानित प्रधान आरक्षक ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस महकमे में शोक