रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार सुबह साढ़े बजे तक कई इलाकों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रभावित जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट मौसम विभाग ने बालोद, राजनांदगांव, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की अपील की है। खेतों में काम कर रहे किसानों को भी मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। गर्मी से मिलेगी राहत पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में उमस और गर्मी का असर देखने को मिल रहा था। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। प्रशासन ने भी लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। Post Views: 103 Please Share With Your Friends Also Post navigation बिलासपुर में शादी प्रस्ताव ठुकराने पर युवक का तांडव : पिता पर चाकू से कई वार, CCTV में कैद पूरी वारदात सुकमा में प्रार्थना सभा बनी रणभूमि: दो गुटों में खूनी भिड़ंत, कई ग्रामीण घायल, गांव में बढ़ा तनाव