रायपुर। पूर्व CM भूपेश बघेल ने आज साय सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मंत्रियों को रीलबाज बताते हुए उन्होने कहा, कथित “सुशासन तिहार” में पूरा मंत्रिमंडल नाटक कर रहा है। अधिकारियों को गाली देकर आप जनता को बहला नहीं सकते। जनता को रिज़ल्ट चाहिए, रील नहीं। अभी 12 दिन हुए हैं चुनाव समाप्त हुए और पेट्रोल-डीजल 8 रुपया बढ़ गया है। ये राहुल जी पहले ही कह रहे थे कि आर्थिक तूफ़ान आने वाला है. तब प्रधानमंत्री सहित उनके सारे मंत्रिमंडल के लोगों ने कहा कि विपक्ष भ्रम फैला रहा है. लेकिन अब वो मंत्री मौन क्यों हैं? सरकार कहती है कि 80 प्रतिशत डीएपी मिलेगा लेकिन किसी भी सोसाइटी में चल दीजिए, किसी किसान को डीएपी की एक बोरी भी नहीं मिल रही है और मार्केट में 1300 का डीएपी 2500 में और 266 रुपये की यूरिया 800 और 1000 रुपया बोरी में मिल रहा है। इससे खेती भी महंगी होगी और उत्पादन भी प्रभावित होगा। Post Views: 27 Please Share With Your Friends Also Post navigation मंत्रालय में बंद होगा कागजी खेल! अब सिर्फ E-File पर होगा काम सरकारी नौकरियों के नियम बदले: अब चतुर्थ श्रेणी के लिए 12वीं पास जरूरी, क्लर्क-ऑपरेटर पदों पर स्नातक अनिवार्य