रायपुर। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेजी और ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। नई कीमतों के बाद आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है। राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत बढ़कर ₹103.48 प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं डीजल के दाम में ₹3.11 प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रायपुर में पॉवर पेट्रोल अब ₹113.13 प्रति लीटर बिक रहा है। तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के कारण उन्हें करीब 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा, जिसके बाद कीमतों में बदलाव किया गया है। देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के नए दाम नई दिल्ली में पेट्रोल ₹3 महंगा होकर ₹97.77 प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां पेट्रोल ₹3.29 महंगा होकर ₹108.74 प्रति लीटर पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹106.64 प्रति लीटर हो गई है। चेन्नई में नया रेट ₹103.90 प्रति लीटर पहुंच गया है। बेंगलुरु में पेट्रोल ₹106.17 प्रति लीटर बिक रहा है। नोएडा में पेट्रोल ₹98.04 प्रति लीटर हो गया है। गुरुग्राम में कीमत बढ़कर ₹98.29 प्रति लीटर पहुंच गई है। भुवनेश्वर में ₹3.60 की भारी बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल ₹104.57 प्रति लीटर हो गया। हैदराबाद में पेट्रोल ₹110.89 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। आम जनता पर बढ़ेगा बोझ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से खाने-पीने की चीजों, सब्जियों और रोजमर्रा के सामानों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तनाव जारी रहा तो आने वाले दिनों में तेल के दाम और बढ़ सकते हैं। Post Views: 20 Please Share With Your Friends Also Post navigation 11 महीने तलाश, पोस्टर चिपकाए, फिर बजी फोन की घंटी.. नौकरी छोड़ मां को लेने भागी बेटी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने सुनाई 20 साल की सजा