उदयपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक दुखद घटना हुई। आंधी-तूफान और तेज गरज-चमक के बीच यह हादसा हुआ। इसमें 14 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बछिया गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना उदयपुर जनपद पंचायत कार्यालय के पीछे स्थित मोहल्ले की बताई जा रही है। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण तत्काल मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, शाम के समय मौसम खराब होने के बाद तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। उसी दौरान पास में मौजूद मवेशी इसकी सीधी चपेट में आ गए। बिजली गिरने से मौके पर ही 14 मवेशियों की मौत हो गई। वहीं एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गई। पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा उसका तत्काल उपचार किया जा रहा है। पशु चिकित्सक संतोष कंवर ने बताया कि घायल बछिया को बचाने का लगातार प्रयास जारी है। इस घटना से पशुपालकों में गहरा दुख और चिंता का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने मृत मवेशियों का परीक्षण शुरू किया। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, उदयपुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत की यह पहली घटना है। इस घटना के बाद पशुपालकों में भय और दुख का माहौल है। उनके लिए यह एक बड़ा आर्थिक नुकसान है। Post Views: 61 Please Share With Your Friends Also Post navigation पूर्व सरपंच बेटे ने की हत्या: जमीन विवाद और पैसों के लेन-देन में बीयर बोतल से हमला, आरोपी गिरफ्तार… ऑनलाइन IPL सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद, हवाला नेटवर्क से जुड़े तार