रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 13 मई बुधवार को होने वाले RCB और KKR के मुकाबले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम सोमवार शाम रायपुर पहुंची और स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। वहीं मौसम विभाग ने बुधवार शाम बारिश की संभावना जताई है। अभ्यास सत्र के दौरान KKR के बल्लेबाजों ने लंबे शॉट्स और डेथ ओवर बल्लेबाजी पर विशेष फोकस किया। खिलाड़ियों ने तेज रन गति बनाए रखने और आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी की रणनीति पर काम किया। दूसरी ओर गेंदबाजों ने यॉर्कर, स्लोअर वन और डेथ ओवर की लाइन-लेंथ पर अभ्यास किया। प्रैक्टिस में नजर नहीं आए कप्तान रहाणे- टीम के अधिकांश खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास करते दिखाई दिए, लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे प्रैक्टिस सत्र में शामिल नहीं हुए। हालांकि टीम प्रबंधन की ओर से उनकी गैरमौजूदगी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। रिंकू सिंह ने जमकर लगाए बड़े शॉट- प्रैक्टिस सत्र में बल्लेबाज रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने नेट्स में करीब 60 गेंदों का सामना किया और कई लंबे शॉट लगाए। रिंकू ने विशेष रूप से डेथ ओवर बल्लेबाजी पर अभ्यास किया और आक्रामक अंदाज में नजर आए। सुनिल नरेन ने गेंदबाजी वैरिएशन पर किया काम- टीम के अनुभवी ऑलराउंडर सुनिल नरेन ने गेंदबाजी अभ्यास के दौरान अपनी स्पिन और वैरिएशन पर काम किया। उन्होंने डेथ ओवरों में रन रोकने की रणनीति के तहत अलग-अलग लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की। खिलाड़ियों को देखने पहुंचे फैंस- स्टेडियम में खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और दर्शकों को सीमित क्षेत्र से ही खिलाड़ियों को देखने की अनुमति दी गई। अभ्यास सत्र के दौरान पुलिस और सुरक्षा बल तैनात रहे। Post Views: 11 Please Share With Your Friends Also Post navigation पेट्रोल-डीजल की लिमिट तय! प्रति व्यक्ति अब सिर्फ इतना ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल पंप मालिकों को व्हाट्सएप