रायपुर। प्रदेश में आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए मनाए जा रहे सुशासन तिहार को जहां कांग्रेस इसे पूरी तरह से फेल बता रही है, तो दूसरी ओर भाजपा ने इस पर सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कांग्रेस शासनकाल में योजनाओं पर लगे ग्रहण की याद दिलाई है। PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने सुशासन तिहार को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि यह महज औपचारिकता है. ये जनता के बीच में जाकर टाइम पास करने, नौटंकी करने जा रहे है। हकीकत यह है कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र को पीएम आवास के लिए दंडवत होना पड़ रहा है। अधिकारियों को धमकाया जा रहा है। दरअसल, इन्होंने जनता के लिए कुछ काम ही नहीं किया है, ऐसे में अब जब पोल खुल रही है तो अधिकारी को धमका रहे हैं। सुशासन तिहार पूरी तरह से फेल है। PCC चीफ दीपक बैज के सुशासन तिहार को लेकर दिए बयान पर मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि आवास के लिए कांग्रेस सरकार ने 5 साल लोगों को तरसाया और आज़ादी के बाद आदिवासियों के साथ खिलवाड़ किया। हमारी सरकार ने 18 लाख से ज़्यादा PM आवास स्वीकृत किया है। आज आदिवासी की बात कर रहे, जब शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और आवास तक पर नक्सलियों ने बुरी नजर लगाई, तब कांग्रेसियों के मुंह क्यो बंद थे? Post Views: 116 Please Share With Your Friends Also Post navigation रायपुर में करोड़ों की चोरी से सनसनी, CCTV में कैद हुए दो युवक, पुलिस जांच में जुटी शादी समारोह में खुलेआम फायरिंग, इस BJP नेत्री ने चलाई गोली, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप…